Kangra: कांग्रेस छोड़ी, BJP जॉइन की… अब पार्षद अनीश नाग ने दिया इस्तीफ़ा—क्या आईमा वार्ड में फिर होगा उपचुनाव?

Date:

--Advertisement--

नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-4 आईमा से पार्षद अनीश नाग ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र नगर निगम पालमपुर के संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त कांगड़ा और उपमंडलाधिकारी नागरिक पालमपुर को भेज दिया है। हाल ही में 2 दिसंबर को अनीश नाग ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। वे वर्ष 2021 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने थे, जिसके बाद पार्टी बदलने पर उन्होंने अपने पद से हटने का निर्णय लिया।

उनके त्यागपत्र के बाद आईमा वार्ड में उपचुनाव की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि नगर निगम का कार्यकाल 13 अप्रैल 2026 को समाप्त होना है और कार्यकाल पूरा होने में 6 महीने से भी कम समय बचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हालात में उपचुनाव कराए जाने की संभावना कम है।

अनीश नाग ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत और अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए लिखा है कि वे इस पद पर आगे सेवाएं जारी नहीं रख सकते। वे नगर निगम में कांग्रेस की ओर से उपमहापौर भी रह चुके हैं। 2021 के चुनाव में अनीश नाग को 636 वोट मिले थे, जबकि उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 334 वोट प्राप्त हुए थे। उस चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

यह पहली बार नहीं है कि पालमपुर नगर निगम में उपचुनाव की स्थिति बनी हो। इससे पहले वार्ड नंबर-2 में भी उपचुनाव हो चुका है। 2021 में कांग्रेस की सोना सूद ने 802 मतों से जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 349 वोट मिले थे। उनके इस्तीफ़े के बाद अप्रैल 2023 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दोबारा जीत दर्ज की, जिसे 739 वोट मिले थे जबकि भाजपा को 288 मत मिले।

संयुक्त आयुक्त विकास शर्मा ने पुष्टि की कि अनीश नाग का त्यागपत्र प्राप्त हो गया है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए उपायुक्त को भेजा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।