Kangra: भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल के इंदौरा में गिरा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, माजरा गांव में दहशत का माहौल

Date:

--Advertisement--

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, हिमाचल प्रदेश के उपमंडल इंदौरा के माजरा गांव में ड्रोन के टुकड़े गिरने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह गांव हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित है और सैन्य क्षेत्र के नजदीक आता है। जब ग्रामीणों ने खुले क्षेत्र में इन टुकड़ों को देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना को सूचित किया गया। पठानकोट स्थित वायुसेना स्टेशन से सैन्य दल मौके पर पहुंचा और ड्रोन के सभी टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन संभवतः पाकिस्तान से भेजा गया था जिसे भारतीय सेना ने समय रहते हवा में ही नष्ट कर दिया।

सौभाग्यवश, ड्रोन के गिरने पर कोई विस्फोट नहीं हुआ और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बना, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इंदौरा के एसडीपीओ संजीव कुमार यादव ने इस घटना की पुष्टि की और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसके पास जाने की बजाय पुलिस को सूचित करें।

इसी बीच ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के चबुआ, भलेरा और सुजनता गांवों में भी डिफ्यूज की गई मिसाइल के अवशेष मिले हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 85 वर्षीय मंगाराम चौहान उर्फ छोटू की रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद उनकी 68 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर किया गया।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।