Kangra: भारत-पाक तनाव के बीच नूरपुर प्रशासन अलर्ट, SDM ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील और अफवाहों से बचने की सलाह दी

Date:

--Advertisement--

भारत-पाक तनाव के बीच नूरपुर प्रशासन अलर्ट, SDM ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के मद्देनज़र नूरपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) नूरपुर, गुरसिमर सिंह ने स्थानीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि मौजूदा स्थिति को गंभीरता से लिया जाए और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लोग बालकनी या छत पर खड़े होने से भी परहेज करें।

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि नूरपुर, पठानकोट सीमा क्षेत्र के समीप होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र में आता है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि प्रशासन द्वारा जारी किसी भी दिशा-निर्देश का पूर्ण रूप से पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

गुरसिमर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यकता अनुसार सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक या अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

एसडीएम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर +911893299400 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की यह अपील वर्तमान स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए की गई है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।