Kangra: 24 घंटे में नूरपुर पुलिस का कमाल, चोरी हुई पिकअप गाड़ी पठानकोट से बरामद

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज वाहन चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर चोरी की गई पिकअप गाड़ी को सुजानपुर, पठानकोट से बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव मठोली डाकघर वासा वजीरां, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा निवासी बलकार सिंह पुत्र मुंशी राम ने थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी 2026 को उन्होंने अपनी पिकअप बोलेरो गाड़ी नंबर JK08C-7809 को शाम करीब 5 बजे पुराने सिनेमा हॉल, जसूर के पास खड़ा किया था। जब वह अगली सुबह करीब 9 बजे गाड़ी लेने पहुंचे तो वाहन वहां मौजूद नहीं था।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग संख्या 15/26 दिनांक 9 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर पुलिस ने पेशेवर तरीके से जांच शुरू की। गहन साक्ष्य जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी की गई गाड़ी को सुजानपुर, पठानकोट क्षेत्र से बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।