Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, खनन माफिया पर करारी चोट, 11 भारी वाहन जब्त

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया की कमर तोड़ दी है। पुलिस जिला नूरपुर की विभिन्न टीमों ने 9 जनवरी 2026 की रात को अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 6 ट्रैक्टर, 4 डम्पर और 1 जेसीबी मशीन को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत ब्यास नदी के नजदीक रे पतन मंड बहादपुर क्षेत्र, पुलिस थाना इंदौरा के ठाकुरद्वारा मंड क्षेत्र तथा पुलिस थाना नूरपुर और डमटाल के अधीन क्षेत्रों में की गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के लिए आ रहे वाहनों पर पुलिस ने नाकाबंदी और गश्त के दौरान शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 11 वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने सभी वाहनों के चालान काटकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित चालान माननीय अदालत में भेजे जा रहे हैं।

नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।