Kangra: मां और बहन पर बेरहमी से हमला! नूरपुर में बेटे की हैवानियत, पहले भी कर चुका है मारपीट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर के कोटला थाना क्षेत्र के नेरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही विधवा मां और बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन के साथ मारपीट कर दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार ने अपनी मां विमला देवी पर हमला कर उनके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। जब उनकी बड़ी बहन राज कुमारी बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बुरी तरह पीटा। दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद मां को एक सप्ताह बाद छुट्टी दे दी गई है।

परिजनों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि आरोपी पहले भी दो बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है। इस बार की घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोटला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है और अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी भारत सरकार में कार्यरत है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।