Una: बिना हेलमेट महिला का आया चालान, फोटो देख चौंके स्कूटी मालिक – निकली नंबर प्लेट क्लोनिंग की हैरान कर देने वाली सच्चाई!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक स्कूटी मालिक को हैरान कर दिया। क्रिकेट एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष मदन पुरी को अचानक उनके मोबाइल पर चालान का एक मैसेज प्राप्त हुआ। उन्होंने समझा कि कहीं ट्रैफिक नियम तो नहीं तोड़ा गया, इसलिए उनकी स्कूटी का चालान हो गया होगा। लेकिन जब उन्होंने चालान का लिंक खोला और उसमें दी गई फोटो देखी, तो वे हैरान रह गए।

दरअसल, चालान जिस स्कूटी का था, वह स्कूटी न तो उनकी है और न ही उसे चलाने वाली महिला का उनसे कोई संबंध है। लेकिन स्कूटी की नंबर प्लेट ने उन्हें चौंका दिया, क्योंकि उसमें वही नंबर – HP20H-8898 – लिखा हुआ था, जो उनकी स्कूटी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर है। फोटो में एक महिला बिना हेलमेट स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है और उसके पीछे एक युवती बैठी हुई है।

मदन पुरी ने साफ कहा कि उनकी स्कूटी का रंग और मॉडल दोनों अलग हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दो अलग-अलग स्कूटियों पर कैसे हो सकता है? इस मामले में या तो फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, या फिर नंबर जारी करने वाली पंजीकरण प्राधिकरण से कोई तकनीकी गलती हुई है।

मदन पुरी ने इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग में कर दी है। उनका कहना है कि अगर चालान के साथ फोटो न होती, तो वह बिना जांच किए चालान भर भी देते। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है और वास्तविकता सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गलती किसकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।