Himachal: भारी बारिश से लोहान्धार-मझौली सड़क धंसी, हजारों की आबादी का टूटा प्रदेश से संपर्क

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल कुपवी में भारी बारिश के चलते लोहान्धार-मझौली सड़क हरना कैंची के पास धंस गई है, जिससे इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से खतरे में पड़ गई है। मझौली पंचायत समिति के सदस्य एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दुर्घटना के कारण मझौली पंचायत की लगभग 2600 की आबादी का सम्पर्क राज्य से पूरी तरह टूट गया है। सड़क का यह हिस्सा मझौली पंचायत के लिए मुख्य मार्ग है और इसके धंसने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवोकेट शर्मा ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग कुपवी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि मझौली पंचायत न केवल उपमंडल की सबसे दूर-दराज पंचायत है, बल्कि सबसे अधिक आबादी वाली भी है। इस स्थिति में यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना बेहद मुश्किल हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि सड़क की मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।