Himachal: विक्रमादित्य सिंह को नितिन गडकरी का जन्मदिन तोहफा: मंडी की सड़कों के लिए 21.05 करोड़ स्वीकृत

Date:

--Advertisement--

शिमला: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर एक खास तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने मंडी जिले की दो सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 21.05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें 9.10 करोड़ रुपये चैलचौक-पंडोह सड़क के लिए और 11.89 करोड़ रुपये मंडी-कमांद कटौला सड़क के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

चैलचौक-गौहर-पंडोह सड़क में सुधार और सुदृढ़ीकरण के तहत यह राशि दी गई है ताकि भूस्खलन के समय एनएचएआई सड़क के बंद होने पर यातायात इस वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा सके। इसके अलावा, मंडी-कमांद-कटौला-बजौरा सड़क, जो पिछले साल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, के मरम्मत के लिए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्र ने भूस्खलन के कारण होने वाले जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह राशि स्वीकृत की है। एनएचएआई ने इसको लेकर एसई मंडी को पत्र भेजा है, जिसमें टेंडर दस्तावेज और अकाउंट डिटेल्स मांगी गई हैं। इसके बाद स्वीकृत राशि को विभाग के खाते में जमा कर दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पिछले मुलाकात में मंडी के कई मुद्दों को उठाया था, जिन पर 21 करोड़ रुपये का समर्थन लोक निर्माण विभाग को मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने हिमाचल की चार सड़कों और एक पुल के लिए 293.36 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।