Himachal: IPS ट्रेनिंग छोड़कर फिर दी UPSC, सिरमौर की निधि चौधरी ने हासिल की 466वीं रैंक

Date:

--Advertisement--

साफ लक्ष्य, मजबूत इरादे और लगातार मेहनत इंसान को आखिरकार मंजिल तक पहुंचा ही देती है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड के त्रिलोकपुर की रहने वाली निधि चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 26 वर्षीय निधि ने इस बार ऑल इंडिया 466वीं रैंक हासिल की है, जो उनकी पिछली रैंक से काफी बेहतर है। इस सुधार के बाद उनके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन की संभावना भी मजबूत मानी जा रही है।

इससे पहले निधि चौधरी ने UPSC परीक्षा में 691वीं रैंक हासिल की थी, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ था। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित IPS अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। हालांकि उनका सपना शुरू से ही IAS अधिकारी बनने का रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने IPS प्रशिक्षण से एक साल का ब्रेक लेकर दोबारा UPSC परीक्षा देने का फैसला किया।

निधि के पिता धनीराम ITBP में सहायक कमांडेंट के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता जसविंदर कौर गृहिणी हैं। माता-पिता ने हमेशा बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए उसे प्रेरित किया और हर कदम पर उसका साथ दिया।

IPS के लिए चयन होने के बावजूद निधि अपने अंतिम लक्ष्य से पीछे नहीं हटीं। उनका सपना IAS बनना था और उसी के लिए उन्होंने दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया। शुक्रवार को जैसे ही UPSC का परिणाम घोषित हुआ और निधि की 466वीं रैंक की खबर सामने आई, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

निधि के पिता धनीराम ने बताया कि उनकी बेटी ने बचपन में ही IAS बनने का सपना देख लिया था और उसी लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करती रही। बचपन से ही मेधावी रही निधि ने बायोटेक्नोलॉजी में BSc ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की है।

निधि चौधरी ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में यह उपलब्धि अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अपनी रैंक में भी बड़ा सुधार किया। उन्होंने अपनी तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। IPS प्रशिक्षण से ब्रेक लेने के बाद वह दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई करती रहीं और इसी मेहनत का नतीजा अब उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।