NEET 2025 का रिजल्ट जारी: हिमाचल के 11,256 अभ्यर्थी सफल, आरव ठाकुर ने किया टॉप

Date:

--Advertisement--

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2025 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस वर्ष पूरे देश से कुल 22,76,069 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 22,09,318 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Advertisement – HIM Live Tv

हिमाचल प्रदेश से 19,665 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19,132 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 11,256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी आरव ठाकुर ने पूरे राज्य में टॉप किया है। आरव ने 99.9772328 प्रतिशताइल स्कोर हासिल कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 500 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने हिमाचल का नाम रोशन किया है और वे राज्य के सबसे सफल अभ्यर्थी बने हैं।

वर्तमान में भारत में 1,18,190 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जो कुल सीटों का लगभग 97.5 प्रतिशत है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2025 के माध्यम से 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करती है।

इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश मेडिकल एजुकेशन विभाग अब परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा। राज्य मेरिट सूची के आधार पर उन्हें एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।