Kangra: कांगड़ा के शिवम भाटिया बने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट, गांव भाई में जश्न का माहौल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले की दौलतपुर पंचायत के गांव भाई से संबंध रखने वाले शिवम भाटिया ने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए शिवम के माता-पिता सुरेंद्र कुमार और विपन कांता भी देहरादून में मौजूद थे। दोनों माता-पिता हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शिवम की इस उपलब्धि से पूरे गांव भाई और दौलतपुर पंचायत में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने इस सफलता का जश्न मनाया।

Advertisement – HIM Live Tv

शिवम भाटिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल गग्गल से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद शिवम ने कुछ समय तक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी की, लेकिन उनके मन में हमेशा से देश सेवा का जज्बा था।

देश के प्रति अपने समर्पण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक पास कर लिया। शिवम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवांवित किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।