Mandi: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जोगिंदर नगर के एसडीएम ने दिलाई मतदाता शपथ

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर, 25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने मिनी सचिवालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने के लिए मतदाता शपथ दिलाई।

मतदाता शपथ के माध्यम से सभी ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए मतदान करने की कसम खाई। साथ ही, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा या किसी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करने की भी शपथ ली।

इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों का बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराएं और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।