Kullu: कुल्लू में मनाया गया 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, प्रोफेसर महालनोबिस को किया गया याद

Date:

--Advertisement--

कुल्लू में 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, NSS के 75 वर्षों की उपलब्धियों को सराहा गया

कुल्लू, 30 जून 2025 — जिला सांख्यिकी कार्यालय, कुल्लू में सोमवार को 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक जिला सांख्यिकी अधिकारी चेत राम ने इस अवसर पर जानकारी दी कि हर वर्ष 29 जून को देशभर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को दैनिक जीवन में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके और यह समझाया जा सके कि यह किस प्रकार देश की योजना और विकास प्रक्रिया में सहायक है।

Advertisement – HIM Live Tv

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेत राम ने बताया कि इस वर्ष का विषय “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूर्ण होने” पर आधारित था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2007 से हर वर्ष 29 जून को प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। प्रोफेसर महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी प्रणाली की नींव रखने और उसके विकास में अहम योगदान के लिए याद किया जाता है।

कार्यवाहक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1950 में स्थापित राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) ने बीते 75 वर्षों में नीति निर्माण, योजना और शासन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सामाजिक-आर्थिक आंकड़े उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। NSS ने रोजगार, उपभोक्ता व्यय, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ऋण और निवेश जैसे विविध विषयों पर बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण किए हैं, जो नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण के लिए आधार प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया और प्रोफेसर महालनोबिस के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्य ने भारतीय सांख्यिकी प्रणाली को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में चेत राम ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें एनएसएस की विरासत को सहेज कर रखना चाहिए और भविष्य के लिए सांख्यिकीय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।