Shimla: नारकंडा हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे DC शिमला, बोले – “सरकार देगी हर संभव मदद” 

Date:

--Advertisement--

शिमला। नारकंडा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने रविवार को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कुमारसैन, रामपुर और शिमला जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में लगे हुए हैं। उपायुक्त ने सभी घायलों से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम आईजीएमसी में लगातार ड्यूटी पर तैनात है, जो घायलों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

कैसे हुआ हादसा

उल्लेखनीय है कि बीती रात नारकंडा के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। वाहन में कुल 33 लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जिनमें 8 महिलाएं, 7 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं।

बाकी 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस दौरान उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।