Solan: नालागढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, चिट्टा और भुक्की तस्करी में दो दोषियों को 4-4 साल की सजा

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत ने नशा तस्करी के एक पुराने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दो दोषियों को कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने चिट्टा और भुक्की रखने के मामले में पंजाब के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा का आदेश दिया है। सजा पाने वाले दोषियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी बस्सी गुज्जरां, चमकौर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब और नरेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी घनौला, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।

उप जिला न्यायवादी संदीप शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 9 जून 2016 का है। उस समय बद्दी थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक राकेश रॉय अपनी पुलिस टीम के साथ मोरपेन रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर एक ट्रक पर पड़ी, जिसके केबिन की लाइट जल रही थी। ट्रक के अंदर बैठे दो लोग पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस को शक हुआ।

शक के आधार पर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 200 ग्राम भुक्की और 51 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बद्दी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 128/2016 दर्ज की गई थी और दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता की अदालत में चली। अदालत ने गवाहों के बयानों और पुलिस द्वारा पेश किए गए ठोस सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी पाया। सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने मनदीप सिंह और नरेंद्र सिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 साल के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में ड्रोन बनाने वाले छात्र के साथ बड़ा हादसा, हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर घायल; PGI चंडीगढ़ रेफर

हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग में कई फ्रैक्चर और जबड़े में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Kangra: रैत स्कूल में बच्चों को मिला जरूरी सुरक्षा सबक, नुक्कड़ नाटक से समझाया आपदा और सड़क सुरक्षा का पाठ

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को भूकंप, भूस्खलन, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल समेत जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: भाजपा ST मोर्चा की बैठक में बड़ा संगठनात्मक मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शाहपुर में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी की अध्यक्षता में सात सत्रों में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

HPU LLM Admission 2026: काउंसलिंग की तारीख तय, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा; जानें जरूरी निर्देश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, गोहली, खनियारा, धर्मशाला में एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2 नवंबर को होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र कार्यालय में उपस्थित होना होगा।