Kangra: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में समग्र विकास पर जोर, कमलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Date:

--Advertisement--

देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत बड़ा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं को कागज तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। इसी दृष्टि से देहरा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विकास योजनाओं का धरातल पर प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बड़ा पंचायत सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़कों का निर्माण एवं सुधार, पेयजल योजनाओं का सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक भवनों का निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती दी जा रही है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और गरीब वर्ग के कल्याण को लेकर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

विधायक ने बताया कि सुनहेत से बड़ा-बस्सी सड़क का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से जारी है, जबकि नैहरन पुखर से बड़ा वाया बढ़हूं मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बड़ा पंचायत में यूवी आधारित पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी। इसके अलावा शमशान घाट तक पहुंच मार्ग के लिए 15 लाख रुपये, ढलियारा खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये और ढही पुखर में पुल निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक ने महिला मंडल भवन निर्माण हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा की और इस मार्ग पर शीघ्र बस सेवा आरंभ करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र बग्गा, रेंजर अधिकारी कुलतार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, प्रधान वीरेंद्र, उपप्रधान फरीद मोहम्मद, बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।