Kangra: नगरोटा बगवां में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर में भीषण आग, लाखों का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां (हिमाचल प्रदेश) – नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रीतम कपूर के घर की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया और छत व दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सदस्य नीचे की मंजिल पर थे। अचानक ऊपरी मंजिल में आग भड़क उठी, जिसका पता पड़ोसियों ने लगाया और तुरंत घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना पाते ही, अग्निशमन प्रभारी अनुपम अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना आग निचली मंजिल तक फैल सकती थी। हालांकि, आग बुझाने से पहले ही टीवी, फ्रिज, एसी, डबल बैड, सोफा, और अलमारी सहित घर का कीमती सामान पूरी तरह जल चुका था।

Advertisement – HIM Live Tv

अग्निशमन कर्मियों की मेहनत से घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने सुरक्षित निकाल लिए गए। अग्निशमन प्रभारी अनुपम ने बताया कि इस हादसे में परिवार को लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।