Himachal: गांधी परिवार को टारगेट कर रही मोदी सरकार: शिमला में बोले अशोक गहलोत, ED-CBI का हो रहा दुरुपयोग

Date:

--Advertisement--

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले गांधी परिवार के खिलाफ केंद्र सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने दावा किया कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेता भी मौजूद थे।

गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार ने भी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उसे फिर से सक्रिय करने के लिए कांग्रेस ने ईमानदारी से प्रयास किए। उन्होंने कहा कि 11 साल बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप है कि भाजपा विपक्ष को दुश्मन की तरह देख रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है और देश को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश की विरासत को बचाने का कार्य किया है जबकि गांधी परिवार का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में 5 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि इस संस्था में कोई भी व्यक्ति एक रुपए का लाभ नहीं उठा सकता।

गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की “वॉशिंग मशीन” में शामिल होते ही भ्रष्ट नेता पाक-साफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई स्थायी नहीं होता, मोदी भी परमानेंट नहीं हैं। सत्ता आती है और जाती है, लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में भी भाजपा को सुप्रीम कोर्ट में झटका लग चुका है, जिसे वह भूल न करे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।