Kangra: माजरा मुख्य मार्ग का प्रोटेक्शन 50 लाख से होगा, 22.70 करोड़ की सड़क पुनर्निर्माण डीपीआर सरकार को भेजी गई: विधायक मलेंद्र राजन

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 13 नवंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत माजरा और मलकाना में “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

विधायक ने बताया कि माजरा का मुख्य मार्ग, जो पठानकोट सहित कई क्षेत्रों को जोड़ता था, पिछले वर्ष बरसात के दौरान आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इस मार्ग को लोगों और वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मार्ग के प्रोटेक्शन कार्य पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सड़क के पूर्ण पुनर्निर्माण के लिए 22.70 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी जा चुकी है।

राजन ने बताया कि डमटाल—माजरा को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल का प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा रहा है, जो क्षेत्र में आवागमन को और सुगम बनाएगा। मलकाना पंचायत में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक नई योजना तैयार है, जिसका निर्माण कार्य पूरा होते ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

विधायक ने यह भी बताया कि बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। वहीं, मिलवां–बरोटा सड़क निर्माण कार्य 20 करोड़ रुपये की लागत से जारी है। इसके अतिरिक्त तियोड़ा पत्तन पुल की डीपीआर भी 14 करोड़ रुपये में तैयार कर सरकार को भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता दे रही है। “जनता से सीधा संवाद स्थापित कर मौके पर समाधान करना हमारी प्रतिबद्धता है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, एसई लोक निर्माण मोहिंद्र पाल धीमान, एक्सईएन दीपक महाजन, डीएसपी संजीव कुमार, तहसीलदार अमनदीप सिंह, पोंग बांध सलाहकार समिति के निदेशक कुलदीप शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत पठानिया सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।