Kinnaur: 4 दिनों से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पास में मिला जहर

Date:

--Advertisement--

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): पिछले 4 दिनों से लापता कोठी निवासी जितेंद्र सिंह का शव पंचा-तेलेंगी कंडे मार्ग पर चांगे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। शव के पास दो जहर की शीशियां बरामद हुईं, जिनमें से एक खाली थी और दूसरी जहर से भरी हुई थी। परिजनों ने 4 दिन पहले रिकांगपिओ थाने में जितेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस अधीक्षक किन्नौर, अभिषेक शेखर के अनुसार, युवक के शव को ढूंढने के लिए पुलिस की क्यू.आर.टी टीम, परिवार और रिश्तेदारों ने पवारी, कल्पा कंडे, ख्वांगी कंडा, ब्रेलंगी कंडा, तेलेंगी कंडा और चांगे जंगल जैसे इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार, युवक की लाश चांगे जंगल में देवदार के पेड़ की एक टहनी से लटकी हुई मिली।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर दो छोटी प्लास्टिक की शीशियां मिलीं। इनमें से एक शीशी खाली थी और दूसरी में जहर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह जहर के सेवन और फंदा लगाना प्रतीत हो रहा है।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

जितेंद्र सिंह के लापता होने के बाद से परिवार और स्थानीय लोग परेशान थे। उनकी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में गहराई से जांच की मांग की है ताकि कोई सच्चाई छुपी न रह जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।