Shimla: मनरेगा को लेकर केंद्र के फैसले के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, रिज मैदान में होगा अनशन

Date:

--Advertisement--

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा के नाम में बदलाव और योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश सरकार सोमवार को बड़ा विरोध दर्ज कराने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अनशन किया जाएगा। इस अनशन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके बजट व दायरे को सीमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस फैसले को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के लिए जीवनरेखा है और इसे कमजोर करना सीधे तौर पर आम लोगों के हितों पर हमला है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से भी इस आंदोलन में शामिल होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच का परिणाम है, जिसने देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना काल के दौरान जब काम के अवसर खत्म हो गए थे, तब मनरेगा ने लोगों को घर-द्वार रोजगार की गारंटी दी थी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदेश में संगठनात्मक, जनआंदोलनात्मक और वैधानिक, तीनों स्तरों पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ता नए कानून की खामियों को उजागर करेंगे और जनमत संग्रह के जरिए ग्रामीण जनता की वास्तविक राय सामने लाएंगे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने भी अनशन की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को रिज मैदान में मनरेगा के नाम में बदलाव और योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में अनशन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक और अन्य पार्टी नेता भाग लेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी मनरेगा को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की गई है। इसके तहत 5 जनवरी से कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करेगी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी जल्द इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।