Kangra: डॉक्टरों की हड़ताल पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले—सरकार ने खो दिया प्रशासन पर नियंत्रण

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में डॉक्टरों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। जसूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस संवेदनशील मामले को तर्कसंगत और जिम्मेदार तरीके से हल करने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि सरकार को शुरुआत में ही दोनों पक्षों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त करवानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की उदासीनता का सीधा असर प्रदेश के लोगों की सेहत पर पड़ा है। अस्पतालों में मरीज परेशान होते रहे और जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं, लेकिन सरकार हालात संभालने में नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मौजूदा सरकार अपनी कार्यप्रणाली पर नियंत्रण खो चुकी है और इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।

इससे पहले जसूर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन के अवसर पर पहुंचे जयराम ठाकुर का भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में अब केवल करीब 20 महीने का समय बचा है और इसे देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज तीन मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके और कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के लिए तैयार किया जा सके।

इस अवसर पर नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष मालविका पठानिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

स्वतंत्रता दिवस पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की। राजीव 2005 के विनाशकारी भूकंप में गंभीर रूप से घायल होकर 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए थे।

Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन इलाकों में रहेगा पावर कट और क्या है वजह।

21 अगस्त को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाने से बचें, प्रशासन ने जारी की खास चेतावनी

टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सैन्य फायरिंग अभ्यास होगा। कांगड़ा प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचने और पालतू जानवरों को दूर रखने की अपील की है।