Himachal: नए साल से पहले शिमला जाने वालों की लॉटरी, हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चली और विस्टाडोम कोच तैयार

Date:

--Advertisement--

नए साल का जश्न मनाने शिमला की वादियों का रुख कर रहे पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। एक ओर जहां कालका-शिमला रेल लाइन पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन दौड़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर अत्याधुनिक पैनोरमिक विस्टाडोम कोच अपने अंतिम परीक्षण दौर में पहुंच चुका है। आने वाले समय में यह कोच पहाड़ों के सफर को पूरी तरह नए अनुभव में बदल देगा।

सर्दियों की छुट्टियों और नए साल की वजह से शिमला की ओर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि 10 जनवरी तक सभी नियमित ट्रेनें फुल हो चुकी हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की इसी मांग को देखते हुए रेलवे ने 28 फरवरी तक कालका-शिमला रूट पर एक विशेष हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

गाड़ी संख्या 04503 कालका से शिमला दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन धर्मपुर, बड़ोग, सोलन और कंडाघाट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा कनोह, शोघी और समरहिल में क्रॉसिंग के लिए इसे 10-10 मिनट का ठहराव दिया गया है। वापसी में गाड़ी संख्या 04504 शिमला से रात 8:20 बजे चलेगी और करीब रात 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन कंडाघाट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेलवे ने इस बार जनरल टिकट की सुविधा बंद कर दी है ताकि यात्रा व्यवस्थित बनी रहे। यात्री अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ईवी कोच का किराया 950 रुपये, फर्स्ट क्लास का 795 रुपये और सेकेंड क्लास का किराया 80 रुपये तय किया गया है। रविवार को स्टेशन पर ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होंगे, इसके बाद पूरी तरह ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से अब इस रूट पर कुल छह नियमित ट्रेनें संचालित होंगी।

इसी बीच यूनेस्को की विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर जल्द ही कांच की छतों वाले पैनोरमिक विस्टाडोम कोच भी दौड़ते नजर आएंगे। हाल ही में इस कोच का कालका से धर्मपुर के बीच कड़ा परीक्षण किया गया। लोड ट्रायल के दौरान कोच में करीब दो टन अतिरिक्त वजन डालकर उसकी क्षमता जांची गई।

पहले इस कोच का ट्रायल 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर हुआ था, जिसे अब बढ़ाकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। खाली कोच को 28 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर घुमावदार पहाड़ी मोड़ों पर भी परखा जा चुका है। आगे के परीक्षण में एसी की कूलिंग, जनरेटर की क्षमता और चढ़ाई के दौरान इंजन की ताकत की भी बारीकी से जांच की जाएगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत तक चलने वाली इस सेवा से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।