परौर, 18 मई 2026: ग्राम पंचायत परौर में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उपप्रधान पद के उम्मीदवार मनोज कुमार उर्फ ‘मनु’ ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए चुनाव मैदान में दमदार तरीके से एंट्री की है। चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं और पंचायत में नई सोच और नए बदलाव का संदेश दे रहे हैं।
मनोज कुमार ने खुद को शिक्षित, ईमानदार, कर्मठ, समाजसेवी और मिलनसार उम्मीदवार बताते हुए पंचायत के समग्र विकास का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो पंचायत में स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। साथ ही हर घर तक विकास और हर व्यक्ति तक सम्मान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार का चुनाव चिन्ह ‘गैस सिलेंडर’ है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि बैलेट पेपर में नंबर-5 के सामने गैस सिलेंडर के निशान पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। चुनाव प्रचार के दौरान उनका नारा “आपका एक वोट, उज्जवल भविष्य की ओर” लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
मनोज कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से परौर पंचायत को विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!