ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने श्री नयना देवी में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा राष्ट्र मजबूत होना चाहिए, हमारी सीमाएं सुरक्षित रहनी चाहिए और देश व प्रधानमंत्री की माता रानी देश की रक्षा करें।
इससे पहले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने माता श्री नयना देवी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में तेल का संकट चल रहा है, जिसके चलते देश के प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा में भी कटौती की है और लोगों से तेल बचाने की अपील की है।
इस अवसर पर मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!