Mandi: मंडी के सुहन गांव में गरीबी से जूझ रहा नारायण सिंह का परिवार, बीमार पत्नी और बेटी के इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के चौंतड़ा विकास खंड की बदेहड़ पंचायत के अंतर्गत आने वाले सुहन गांव का एक परिवार इन दिनों बेहद कठिन हालातों से गुजर रहा है। गांव निवासी नारायण सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बीमार पत्नी, बूढ़ी मां और मानसिक रूप से परेशान बेटी के इलाज का खर्च उठाना अब उसके लिए नामुमकिन होता जा रहा है। नारायण सिंह की पत्नी पिछले दो सालों से बिस्तर पर पड़ी हुई है, जबकि उसकी लगभग 20 वर्षीय बेटी मानसिक तनाव से जूझ रही है। परिवार में एक बेटा भी है जो इस समय 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। नारायण सिंह अब तक अपनी सारी जमा पूंजी पत्नी और बेटी के इलाज पर खर्च कर चुका है, और अब उसके पास इलाज करवाने या घर चलाने के लिए कुछ भी शेष नहीं बचा है।

इन हालातों में नारायण सिंह ने समाज के दानी सज्जनों से मदद की अपील की है। अब तक कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सबसे पहले समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ ने इस गरीब परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी है, ताकि परिवार को राशन की दिक्कत न हो। इसके अलावा बीड़ तिब्बती समुदाय के जमयांग और शेयरिंग दोर्जे ने इस परिवार की मदद के लिए इलाज का सारा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है और साथ ही राशन भी उपलब्ध करवाया है। वहीं सेवात्र क्लीनिक मचकेहड़ के प्रभारी डॉ. अनुशील स्वयं नारायण सिंह के घर पहुंचे और उन्होंने उसकी मां और बेटी की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने भविष्य में भी सहायता का भरोसा दिलाया है।

Advertisement – HIM Live Tv

सबसे चिंता की बात यह है कि नारायण सिंह का परिवार अभी तक न तो आईआरडीपी योजना में शामिल है और न ही किसी भी प्रकार की सरकारी गरीब योजना का लाभ इन्हें मिला है। ऐसे में यह परिवार पूरी तरह से दूसरों की मदद पर निर्भर है और हर रोज जीवन से संघर्ष कर रहा है। नारायण सिंह ने समाज के लोगों से अपील की है कि कोई आगे आए और उसकी पत्नी और बेटी के इलाज में मदद करे, ताकि वह अपने परिवार को फिर से सामान्य जीवन दे सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।