Mandi: मंडी में बादल फटने जैसी बारिश का कहर: दो की मौत, कई घर तबाह, NH-21 और NH-154 बंद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। सबसे ज़्यादा नुकसान जेल रोड क्षेत्र में देखने को मिला, जहां से दो शव बरामद किए गए हैं। इसी इलाके में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, जिसकी टांग टूटी हुई पाई गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश में राहत और बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं।

तेज़ बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और दर्जनों वाहन मलबे में दब गए हैं। भारी पानी भरने के चलते कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

इस आपदा का असर मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (NH-21) पर भी पड़ा है। यह मार्ग पंडोह के पास 4 मील, 9 मील और डवाड़ा के पास हुए भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (NH-154) जो मंडी को जोगिंद्रनगर से जोड़ता है, वह भी लवांडी ब्रीज़ के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। एनएचएआई अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लगातार भारी वर्षा के चलते सड़कें बहाल करने में कठिनाई हो रही है और मार्गों को खोलने का काम वर्षा बंद होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प; राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर केवल सिंह पठानिया ने जताया CM...

शाहपुर दशहरा उत्सव के समापन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वर्तमान स्टेज की जगह भव्य मंच बनाने की घोषणा की। उन्होंने उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और नवंबर में धारकंडी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी।

हिमाचल की सभी ग्राम पंचायतों को खोलना होगा सभा निधि का अलग बैंक खाता, 930 पंचायतों में हो चुका है काम; विभाग ने जारी...

हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को सभा निधि के लिए अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश की करीब 930 पंचायतों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों में इसकी स्थिति की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Kangra: शाहपुर में दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय महिला की मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

शाहपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अविवाहित महिला की गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Kangra: जयसिंहपुर दशहरा मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान; चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ रुपये...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने और जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।