मंडी के कोट में रजाई गद्दा उद्योग में लगी आग, भारी नुकसान

Date:

--Advertisement--

नेरचौक: मंडी जिले के कोट क्षेत्र में एक रजाई गद्दा उद्योग में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। यह आग मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे लगी और कुछ ही समय में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में सो रहे मजदूरों की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे उद्योग मालिक केसर चंद, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे, भी जाग गए। हालांकि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

इसके बाद, घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखी सभी सामग्री, मशीनरी और एक जीप जलकर खाक हो चुकी थी। साथ ही, फैक्टरी में लगे सभी कैमरे भी इस आग से खराब हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।