हिमाचल: अटल टनल के पास धुंधी में भूस्खलन, 12 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

Date:

--Advertisement--

सोलंगनाला के आगे धुंधी के पास भूस्खलन की वजह से अटल टनल से होकर जाने वाला मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया। यह स्थिति यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए चिंताजनक रही क्योंकि सोलांग नाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया गया था। रात 12 बजे से मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह होते ही मनाली पुलिस ने इन स्थानों पर ट्रैफिक को रोक दिया। बी.आर.ओ. (सीमा सड़क संगठन) ने सुबह होते ही सड़क बहाल करने का काम शुरू किया। सड़क खुलने तक गाड़ियों को रोहतांग दर्रे से होकर भेजा गया।

बी.आर.ओ. ने दोपहर 12 बजे तक सड़क को बहाल कर दिया, लेकिन भूस्खलन दिनभर होता रहा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। जैसे ही सड़क खुली, फंसे हुए वाहन चालकों ने राहत महसूस की। वाहन चालक रविन्द्र और विवेक ने बताया कि धुंधी के पास सड़क बंद होने के कारण लोग रोहतांग और कोकसर होते हुए केलांग और लेह के लिए निकले।

बी.आर.ओ. के योजक परियोजना के एक अधिकारी ने बताया कि आधी रात को धुंधी के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे लेह मार्ग बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे सड़क बहाल कर दी गई, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से परेशानी बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।