Mandi: लोहड़ी के दिन मंडी में शर्मनाक वारदात, मंदबुद्धि मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी शहर से सटी एक पंचायत में लोहड़ी के पावन पर्व पर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मानवता की सारी सीमाएं लांघते हुए एक मंदबुद्धि और मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार को मंडी शहर से लगते एक गांव में हुई। आरोपी की पहचान चेत राम के रूप में हुई है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और बोलने में भी असमर्थ है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

इस शर्मनाक घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक स्थानीय महिला घास काटने के लिए मौके पर पहुंची। उसने आरोपी को पीड़िता के साथ गलत हरकत करते हुए अपनी आंखों से देखा और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चेत राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।