Mandi: जोगिंद्रनगर में चोरों का आतंक बढ़ा, सोते परिवार के कमरे में बंद कर लूटी लाखों की संपत्ति

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर में चोरों की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात सारली गांव में हुई चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को उनके ही कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और इसके बाद ऊपरी मंजिल पर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार देर रात चोर घर में दाखिल हुए और सबसे पहले उन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिनमें परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने अलमारियों, ट्रंक, संदूक और बच्चों के स्कूल बैग तक को खंगाल लिया।

पीड़ित परिवार की सदस्य नीतिका वर्मा ने बताया कि सुबह जब वह उठी तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाने के बाद ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो देखा कि सभी कमरे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने नकदी, मोबाइल चार्जर और अन्य सामान चुरा लिया। नीतिका ने बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं और चोरी में उनका मेहनत की कमाई भी चोरी हो गई।

इससे पहले ही नीतिका के पति मूलराज वर्मा का निधन हो चुका है और परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

इसी दौरान जोगिंद्रनगर क्षेत्र में चोरों ने यौरा गांव के पास दमेहड़ गांव में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुधा देवी के घर से चोरों ने करीब 50 हजार रुपए नकद और पांच चांदी के सिक्के चुरा लिए। उनके घर के ताले तोड़कर चोरी की गई, क्योंकि वे दिल्ली में अपने बच्चों के पास गई हुई थीं। वहीं दमेहड़ गांव में एक अन्य घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन घर के लोग जाग गए, जिससे चोर भाग खड़े हुए।

इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल व्याप्त है। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से जोगिंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चिंता गहराती जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।