Mandi: छोटी काशी में गूंजे देव नगाड़े, दूसरी शाही जलेब में उमड़ा जनसैलाब, 500 साल पूरे होने पर खास डाक कवर जारी

Date:

--Advertisement--

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब वीरवार को पूरे शाही ठाठ और देव ध्वनि के बीच निकाली गई। राज देवता माधवराय की अगुवाई में निकली इस भव्य शोभायात्रा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जलेब की शुरुआत से पहले उन्होंने राज माधवराय मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद देवी-देवताओं और बजंतरियों के साथ शोभायात्रा राज माधवराय मंदिर से ऐतिहासिक पड्डल मैदान तक निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

पड्डल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मंडी की शिवरात्रि, कुल्लू का दशहरा, चम्बा का मिंजर मेला और रामपुर का लवी मेला प्रदेश की आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने इन परंपराओं को संजोकर रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एक ऐतिहासिक पल भी देखने को मिला। मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष डाक कवर का विधानसभा अध्यक्ष ने अनावरण किया। मेला आयोजन समिति के सहयोग से तैयार यह विशेष कवर मंडी के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

समारोह के दौरान उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी लोक कला और संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले शिवरात्रि आम सभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने मुख्यातिथि का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा और एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।