Mandi: मंडी में फिर मची तबाही: जरोल बाजार बना नदी, मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। पहले से ही 30 जून को आई प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे सराज क्षेत्र को इस बार की भारी बारिश ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है। सोमवार सुबह सराज के जरोल क्षेत्र से सामने आए एक भयावह वीडियो में देखा गया कि बाजार की सड़कें पूरी तरह से नाले का रूप ले चुकी हैं और पानी का तेज बहाव लगातार बढ़ रहा है।

जरोल में बहने वाला जुगाड़ खड्ड भारी बारिश के कारण उफान पर है। इसका पानी बाजार क्षेत्र में घुस गया है, जिससे कई दुकानों और घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। इस पानी के तेज बहाव में कई वाहन भी फंस गए हैं और कुछ को नुकसान भी पहुंचा है। लोगों के लिए यह स्थिति अत्यंत भयावह है क्योंकि इसी क्षेत्र ने 30 जून को भी एक बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना किया था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंडी सहित छह अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत आगामी दो दिनों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है और सामान्य गतिविधियां भी ठप पड़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। भारी बारिश और बाढ़ जैसी घटनाओं से निपटने के लिए स्थानी प्रशासन सतर्क है और लगातार निगरानी कर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba: चंबा में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता और क्या हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह 8:47 बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।