Mandi: मंडी में देर रात भीषण अग्निकांड, गैस सिलेंडर फटा और रसोईघर जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत थाची के गांव खलवाण में शुक्रवार देर रात एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। अचानक आग लगने और उसके बाद गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार का रसोईघर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जगदीश कुमार पुत्र देवी रूप के घर पर हुई। शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने जगदीश कुमार के रसोईघर से धुआं उठता देखा। अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसी दौरान रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग की चपेट में आने से रसोईघर और उसमें रखा सारा सामान, राशन और बर्तन पूरी तरह नष्ट हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत प्रधान हीरालाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस अग्निकांड में परिवार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।