Chamba: 15 साल पुराना साच बस रूट ठप, शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलती HRTC बस, छात्र और ग्रामीण परेशान

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत साच के लिए चलाई जाने वाली सांयकालीन एचआरटीसी बस को रोजाना रूट पर नहीं भेजा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस सेवा पर साच, गुंगाह, कफलौगा, किहाल, भांमुई, कुठला, मनेड़, अच्छला, पंजियारा, दुआरू, धबड़ेंह के अलावा द्रम्मण, सिंगी, खजियार और औड़ा जैसे गांवों की आबादी निर्भर है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में शुरू किए गए इस रूट पर पिछले कुछ समय से शाम 4 बजे के बाद कोई बस नहीं चलाई जा रही है। नतीजतन लोगों को या तो निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। कई बार एचआरटीसी अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सांयकालीन बस नहीं आती, तो बस स्टैंड से उतरने के बाद उन्हें डेढ़ से दो घंटे तक पैदल सफर करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को हो रही है, जिन्हें रोजाना देर शाम तक पैदल घर लौटना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों केवल, संजीव, राहुल, कर्ण, हितेश, परमेश और जितेंद्र ने बताया कि कभी बसों की कमी तो कभी अन्य बहाने बनाकर रूट पर नियमित बस नहीं भेजी जा रही। कई बार बिना सूचना के बस रद्द कर दी जाती है, जिससे मजबूरी में 500 रुपये तक का टैक्सी किराया चुकाना पड़ता है।

लोगों ने मांग की है कि साच के लिए सांयकालीन बस सेवा को पहले की तरह नियमित रूप से बहाल किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बस स्टैंड में धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस संबंध में डी.डी.एम. चम्बा शुगल सिंह ने बताया कि बसों की कमी के कारण कुछ रूट प्रभावित हो रहे हैं। जिन रूटों पर एक ही समय में दो बसें भेजी जाती थीं, उन्हें फिलहाल क्लब किया गया है। साच की जगह नगोड़ी रूट पर बस भेजी जा रही है। बसों की उपलब्धता पूरी होते ही साच रूट पर भी नियमित सेवा बहाल कर दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।