Kangra: कांगड़ा में नशे पर बड़ी कार्रवाई, गश्त के दौरान 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस समैला मेन रोड से पुराने कांगड़ा किले की ओर जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे पहुंची, तो वहां खड़ी एक आल्टो K10 कार में बैठे व्यक्ति पर टीम को शक हुआ।

शक के आधार पर पुलिस ने कार और उसमें बैठे व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कार को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) पुत्र जोडू राम, निवासी गांव द्रंग, डाकघर ज्वालाजी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और इसके तहत लगातार गश्त, नाकाबंदी और ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चिट्टा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।