Kullu: मनाली में थार चालक की ड्रामा गाड़ी पर पुलिस का एक्शन, नंबर प्लेट पर लिखा ‘GHUMAAN’ पड़ा भारी

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भीड़ और बर्फीली वादियों का आनंद लेने वालों के बीच कुछ पर्यटक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया, जब पंजाब से आए एक थार चालक को पुलिस ने सड़क पर टशन दिखाने की कीमत चुकानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर छाने और सड़कों पर दिखावे के लिए थार के मालिक ने अपनी गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट से रजिस्ट्रेशन नंबर हटा कर बड़े अक्षरों में ‘GHUMAAN’ लिखवा दिया था। जैसे ही यह गाड़ी मनाली की सड़कों पर दिखाई दी, गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक का 3,500 रुपये का चालान काटा।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अलावा किसी भी तरह की छेड़छाड़ या कुछ भी लिखना दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी पर्यटकों को चेतावनी दी कि नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनाली पुलिस प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे देवभूमि की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, रील बनाने या दिखावे के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। पुलिस ने यह भी कहा कि सीसीटीवी और गश्त के माध्यम से ऐसे बिगड़ैल चालकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।

Himachal: आईएएस राघव शर्मा को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निजी सचिव नियुक्त

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए होगी।