Hamirpur: हमीरपुर दौरे पर सीएम सुक्खू का पूर्व सरकार और जयराम ठाकुर पर हमला, मेडिकल कॉलेज व ड्रीम प्रोजेक्ट्स की बड़ी घोषणाएँ

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा हिमाचल विरोधी है और उन्हें प्रदेश हित की चिंता नहीं, बल्कि केवल चुनावों की फिक्र है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार ने प्रदेश की संपदा को जमकर लूटा और भारी-भरकम 76,680 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़कर गई, जिसे चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

सीएम सुक्खू हमीरपुर में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स—मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़, हैलीपैड जसकोट और बस अड्डा—के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के तहत भाजपा सरकार को 48 हजार करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन उन्होंने इसमें से 30 हजार करोड़ का कर्ज नहीं चुकाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने दोस्तों को खुश करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए के खाली भवन बनवाए, जबकि प्रदेश की आरडीजी खत्म हो चुकी थी।

विकास कार्यों की बात करते हुए सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में दिल्ली एम्स जैसी सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर रिसर्च सेंटर व अस्पताल, मदर-चाइल्ड अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 700-800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी कर दी गई है।

सीएम ने बताया कि उनके तीनों ड्रीम प्रोजेक्ट्स—मेडिकल कॉलेज, बस अड्डा और हैलीपैड—तीन साल के भीतर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस अड्डा, हैलीपैड और मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक ब्लॉक इसी साल मई तक तैयार हो जाएगा। नए बस अड्डे में परिवहन विभाग और शहरी विकास के राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यालय भी खुलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने सीबीएसई स्कूलों में पीटीआई, संगीत और विज्ञान शिक्षकों की भर्ती करने और आवश्यकता के अनुसार एचपी बोर्ड स्कूल खोलने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।