Kangra: तियारा में मेजर विजय सिंह मनकोटिया को अंतिम विदाई, विदेश से लौटे बेटे ने दी मुखाग्नि; सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से किया विदा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। कांगड़ा के तियारा में पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और भावुक माहौल के बीच किया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। विदेश से लौटे उनके बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, जिसके बाद मेजर मनकोटिया पंचतत्व में विलीन हो गए।

हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तियारा में किया गया। बैंड-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अपने नेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे लोगों के बीच माहौल बेहद भावुक रहा।

मेजर मनकोटिया के बेटा और बेटी विदेश में थे। दोनों के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले कुछ समय तक उनके पार्थिव शरीर को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद अंतिम यात्रा श्मशानघाट के लिए रवाना हुई।

Also Read: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

अंतिम संस्कार के दौरान बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा कांगड़ा और प्रदेश के दूसरे हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेजर मनकोटिया के सम्मान में तियारा बाजार भी बंद रहा। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला। तियारा पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप मनकोटिया ने बताया कि शवयात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से पूर्व सैनिक और कांगड़ा के लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।

कालका-शिमला रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी 5 जोड़ी ट्रेनें; धर्मपुर तक ही चलेगी एक...

कालका-शिमला रेलमार्ग पर ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रेलवे ने रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई है। 5 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि एक जोड़ी ट्रेन शिमला-धर्मपुर के बीच चलेगी।

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।