Kangra: लोअर बैजनाथ कूहल बन गई कूड़ाघर, किसानों की सिंचाई पर मंडराया संकट

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ क्षेत्र की लोअर बैजनाथ कूहल में लगातार कूड़ा-कचरा फेंके जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। रोजाना सरकारी स्कूल, आसपास के कुछ घरों और वर्कशॉप से निकलने वाला कचरा इस कूहल में डाला जा रहा है। यही नहीं, सेहल रोड से लेकर पंडोल पुली तक लोग खुलेआम कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे कूहल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम नियमित रूप से कूहल की सफाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कूहल से हजारों परिवार जुड़े हुए हैं और यह किसानों की सिंचाई का मुख्य साधन है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए कूड़ा फेंकना पूरी व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।

उन्होंने बताया कि पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बनी पुली के नीचे भी आसपास के घरों और कुछ संस्थानों द्वारा रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है। इतना ही नहीं, वहीं कचरा जलाया भी जा रहा है, जिससे पुली में बार-बार रुकावट पैदा हो रही है। कई बार समझाने और रोकने के बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

स्थिति गंभीर होने के चलते विभाग ने पुली की सफाई के लिए गत रविवार से प्रक्रिया शुरू कर दी है और कूहल को कुछ दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। इससे किसानों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी समझें और कूहल में कूड़ा-कचरा न फेंकें, ताकि सिंचाई व्यवस्था बाधित न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।