Chamba: चम्बा-तीसा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खस्ताहाल सड़क पर पहाड़ी से लटक गई कार

Date:

--Advertisement--

चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर नकरोड़ के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खराब और बेहद तंग सड़क पर गुजरते समय चम्बा से तीसा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और सड़क किनारे पहाड़ी व मलबे के साथ लटक गई। अचानक हुई इस घटना से कार में सवार लोगों की सांसें अटक गईं।

हादसे के तुरंत बाद नकरोड़ बाजार के लोग मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर कार को भी सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में नकरोड़ के पास नाले के समीप सड़क धंस गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाल करने के लिए कटिंग तो की, लेकिन मार्ग की स्थिति अब भी बेहद खतरनाक बनी हुई है। पहले से ही तंग सड़क भूस्खलन के बाद और संकरी हो गई है, जिससे यहां हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि वाहन चालक की जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि नकरोड़ के पास चम्बा-तीसा मार्ग लगातार धंस रहा है। सड़क पर कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं और किनारों से मिट्टी व पत्थर खिसक रहे हैं। बड़े वाहनों का यहां से गुजरना पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द चौड़ा किया जाए, सुरक्षात्मक डंगे लगाए जाएं और पुली का निर्माण कराया जाए।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस खतरनाक स्थान पर पुली निर्माण की योजना पहले से प्रस्तावित है और इसके लिए टेंडर भी आवंटित हो चुके हैं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उधर, एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरयाल ने बताया कि चम्बा-तीसा मार्ग नकरोड़ के पास क्षतिग्रस्त है और मंगलवार को यहां एक वाहन दुर्घटना से बाल-बाल बचा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को इस स्थान को जल्द सुरक्षित बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।