Chamba: पठानकोट-भरमौर एनएच पर भूस्खलन: समय रहते खाली किया घर, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के रजेरा शिव के पास भूस्खलन से सरेंई गांव के ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। भूस्खलन से कुछ मिनट पहले ही गांव के दो परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए थे और पड़ोसियों के घर शरण ली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

भूस्खलन के कारण गांव के विपन कुमार के मकान के चार पिलर टूट गए, जिससे मकान गिरने की कगार पर आ गया। साथ ही, दो कमरों की दीवारें भी चट्टानों के गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। विपन कुमार ने बताया कि अगर उनका परिवार समय रहते घर से बाहर नहीं जाता, तो जान का भी खतरा हो सकता था।

विपन कुमार ने इस भूस्खलन के लिए एनएच प्राधिकरण की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब सड़क कटाई का कार्य चल रहा था, तभी पहाड़ में दरारें आ गई थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार एनएच प्रशासन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में, उन्हें लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद सदर विधायक नीरज नैय्यर ने सरेंई गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डीसी चंबा को निर्देश दिए जाएंगे और राहत कार्य जल्द शुरू होगा।

भरमौर-पठानकोट एनएच के जेई मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है और जल्द ही प्रशासन की ओर से उचित सहायता दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।