Una: आग की चपेट में आया लाहड़ गांव का घर, लाखों का नुक्सान—विदेश में पढ़ रहे बेटे के दस्तावेज भी खाक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत ज्वार के गांव लाहड़ में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से एक परिवार का रिहायशी मकान और पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में लगभग सात लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। आग की इस घटना में पीड़ित परिवार के विदेश में पढ़ रहे बेटे के जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे सुरिंद्र कुमार पुत्र पैनु राम के रिहायशी मकान से सटी पशुशाला में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अम्ब से परिशामक मनोहर लाल, एचएचजी गौरव शर्मा और चालक राजेश पर आधारित दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। इस अग्निकांड में दो कमरों का मकान, पशुशाला, रसोई, कूलर, वाशिंग मशीन, ट्रंक, पेटियां, कपड़े और अनाज सहित पूरा घरेलू सामान जल गया। इस घटना में विदेश में पढ़ रहे प्रिंस धीमान के पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि, परिवार के दूसरे बेटे अभिषेक कुमार के दस्तावेज सुरक्षित रहे क्योंकि वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी फाइल लेकर एक उद्योग में इंटरव्यू देने गया था। थोड़ी देर बाद ही उसे घर से आग लगने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका पटवारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को मजबूर है, क्योंकि उनके पास अब रहने की भी जगह नहीं बची है। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत प्रधान संदीप शर्मा ने प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है।

उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार अम्ब प्रेम धीमान घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि व एक तिरपाल प्रदान की। साथ ही, हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।