Himachal: पति की मौत, तीन बच्चे और बूढ़े सास-ससुर… कामगार कल्याण बोर्ड बना सुमना देवी की जिंदगी का सहारा

Date:

--Advertisement--

गरीबी, ऊपर से पति की असामयिक मौत और फिर तीन छोटे बच्चों व वृद्ध सास-ससुर की जिम्मेदारी। ऐसी स्थिति किसी भी महिला को तोड़ सकती है। सवाल यही उठता है कि जब मुसीबतें एक साथ आ जाएं तो कोई महिला आखिर किससे मदद मांगे। लेकिन अगर कोई श्रमिक परिवार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो, तो ऐसी कठिन परिस्थितियों में उसे बड़ा सहारा मिल सकता है।

ऐसी ही एक मिसाल जिला हमीरपुर के भरेड़ी क्षेत्र के गांव घुरालड़ा की सुमना देवी हैं, जिन्हें कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं ने नई उम्मीद दी है। सुमना देवी और उनके पति प्रवीण कुमार दिहाड़ी मजदूरी और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण भी करवा रखा था। कुछ वर्ष पहले प्रवीण कुमार गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए और करीब डेढ़ साल पहले उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। इसके बाद सुमना देवी, उसके तीन बच्चों और वृद्ध सास-ससुर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।

हालात ऐसे हो गए कि बच्चों की पढ़ाई तो दूर, रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया। पूरी तरह हताश हो चुकी सुमना देवी के लिए कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर सामने आईं। पति की मृत्यु के बाद बोर्ड की ओर से सुमना देवी को 2.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे परिवार को बड़ा सहारा मिला।

अब सुमना देवी की बड़ी बेटी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, बेटा 11वीं कक्षा में है और छोटी बेटी भी स्कूल में पढ़ रही है। बच्चों की फीस के लिए सुमना देवी ने बोर्ड में आवेदन किया है, जिससे उसे पढ़ाई की चिंता नहीं सतानी पड़ेगी।

इतना ही नहीं, जर्जर हो चुके पुराने मकान की जगह नया मकान बनाने के लिए भी उसने कामगार कल्याण बोर्ड से 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है। भविष्य में बच्चों की शादी के लिए भी उसे बोर्ड की योजनाओं के तहत आर्थिक मदद मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाएं सुमना देवी जैसे गरीब श्रमिक परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं और कठिन समय में उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सहारा दे रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।