Shimla: शिमला के कुमारसैन में सूना घर बना चोरों का निशाना, ढाई लाख के गहने और नकदी ले उड़े चोर

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के कुमारसैन पुलिस थाना के अंतर्गत सैंज चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर भीतर रखे करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में संजोग कुमार पुत्र सुनक राम, निवासी गांव भलारी, डाकघर शमठला, उपतहसील कोटगढ़ ने बताया कि उनकी माता घर में अकेली रहती थीं। 26 दिसंबर को वह अपनी बेटी के पास धर्मशाला गई हुई थीं। शुक्रवार शाम जब संजोग कुमार घर पहुंचे तो देखा कि घर के तीनों दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने घर में रखी कीमती ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में उनकी पत्नी का करीब 2 लाख 20 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र, 35 हजार रुपये के सोने के झुमके और 3,500 रुपये की दो चांदी की चूड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा पत्नी के पर्स में रखी 8 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सैंज पुलिस चौकी की टीम आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।