Himachal: मंदिरों के धन पर रोक को लेकर सरकार जाएगी हाईकोर्ट, डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का बड़ा बयान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेहड़ जसवां में उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मंदिरों के धन के उपयोग को लेकर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संभव है न्यायालय के समक्ष सरकार का पक्ष पूरी तरह से नहीं रखा जा सका हो, इसलिए अब अदालत को सभी तथ्यों से अवगत करवाया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार अदालत को यह स्पष्ट करेगी कि मंदिरों से प्राप्त धन का उपयोग गरीबों की शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार और गांवों के समग्र विकास जैसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाता है। इसी उद्देश्य से पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी, ताकि जनहित में इन संसाधनों का उपयोग जारी रह सके।

उन्होंने कहा कि ऊना जिला माता श्री चिंतपूर्णी जी के नाम से जाना जाता है और देश-विदेश में करोड़ों श्रद्धालुओं की माता श्री चिंतपूर्णी धाम के प्रति गहरी आस्था है। इस आस्था और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार मंदिरों के विकास और उससे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपायुक्त ऊना को माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर के भव्य भवन निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया बस अड्डा भी निर्मित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।