Kullu: महिला दिवस पर कुल्लू में खेलों की धूम: रस्साकशी से बॉक्सिंग तक मुकाबले, विजेताओं ने मारी बाजी

Date:

--Advertisement--

कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल मैदान ढालपुर में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू के सौजन्य से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आभा चौहान ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें रस्साकशी, मटका फोड़, थ्री-लेग रेस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग शामिल रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में परमेश्वरी महिला मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि टीम रोपरी दूसरे स्थान पर रही। थ्री-लेग रेस में गांव रोपड़ी की प्रेम लता और रीना ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं गांव खारका की ओमा और कमला दूसरे स्थान पर रहीं।

मटका फोड़ प्रतियोगिता में वृत भुंतर-1 की आंगनवाड़ी सहायिका भावना ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में साक्षी ने पहला, पलक ठाकुर ने दूसरा और अंजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 44 किलोग्राम वर्ग में रिधम पहले और मुस्कान दूसरे स्थान पर रहीं। 60 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने पहला और आश्चर्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। 77 किलोग्राम वर्ग में संस्कृत ने पहला और नीशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 66 किलोग्राम वर्ग में पल्लवी पहले और महेश्वरी दूसरे स्थान पर रहीं।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया वॉलीबॉल स्मॉल सेंटर कुल्लू की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हैकु गर्ल्स की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की मटका फोड़ प्रतियोगिता में गांव भल्याणी की रेवती देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।