कुल्लू में चरस की बड़ी खेप के साथ गुजरात के 2 युवक गिरफ्तार, STF ने 764 ग्राम चरस पकड़ी; मणिकर्ण मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान दबोचे गए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पैशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मणिकर्ण मार्ग पर चीलमोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान गुजरात के दो युवकों को 764 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम मणिकर्ण मार्ग पर चीलमोड़ के समीप रूटीन नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान मणिकर्ण की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों युवक अचानक घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एसटीएफ टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 764 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह जडेजा (32) पुत्र वनराज सिंह निवासी रतनसिंह नो दरबार, मानसा, जिला गांधीनगर, गुजरात और योगी जगदीश भाई (22) पुत्र जगदीशभाई निवासी मारुतिनगर, महावीरनगर, साबरकांठा, हिम्मतनगर, गुजरात के रूप में हुई है।

एसटीएफ मध्य खंड मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कुल्लू में किससे खरीदकर लाए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के बजरेड़ में गौशाला आग की चपेट में, सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, परिवार को दी राहत

शाहपुर के बजरेड़ गांव में गौशाला में आग लगने की घटना के बाद विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत देते हुए हरसंभव अतिरिक्त सहायता का भरोसा दिया।

ऊना में दिवाली की रात खूनी टकराव! पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में भिड़ंत, थार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद थार गाड़ी से टक्कर मारने की घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।