Kullu: कुल्लू में 9 और 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 7 से 8 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 8 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर के तहत 11 केवी फीडरों में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 और 10 सितंबर को भुंतर और आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

9 सितंबर को एयरपोर्ट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद

विद्युत बोर्ड के अनुसार 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी एयरपोर्ट फीडर के अंतर्गत आने वाले शाढ़ाबाई, परगाणू, खोखण, धाराबेहड़, शिकारी, बगावाई और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की कटाई, सामान्य रखरखाव और जीओ/एओ स्विच की मरम्मत का काम किया जाएगा।

10 सितंबर को भुंतर फीडर में रहेगा पावर कट

इसी तरह 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी भुंतर फीडर के अंतर्गत आने वाले तेगूबेहड़, सेरीबेहड़, एचपीएमसी, अपर मोहल, जामोट, मनिकरण चौक, गदौरी, शमशी, पंडितबेहड़, बिरठबेहड़, वेटनरी हॉस्पिटल, छोयल और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एचटी लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा।

मौसम खराब हुआ तो अगले दिन होगा काम

विद्युत बोर्ड ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहने, बारिश होने या किसी तरह की तकनीकी समस्या आने की स्थिति में संबंधित कार्य अगले दिन किया जाएगा। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।